भारत ने 31 देशों के साथ किए द्विपक्षीय करार (Photo-Patrika)
यमन में हत्या के आरोप में दोषी ठहराई गई केरल की नर्स निमिषा प्रिया (Nimisha Priya) की फांसी को भारतीय अधिकारियों के अंतिम समय के प्रयासों के बाद फिलहाल रोक दिया गया है। निमिषा को 16 जुलाई को फांसी (Nimisha Priya Hanging Postponed) होनी थी। वर्तमान में निमिषा सना की एक जेल में बंद है। समाचार एजेंसी ANI ने सूत्रों से हवाले से बताया है कि भारत सरकार के प्रयासों के बाद निमिषा प्रिया की फांसी टाल दी गई है। साथ ही यह भी बताया कि सरकार ने हाल के दिनों में और समय लेने की कोशिश की थी ताकि प्रिया का परिवार दूसरे पक्ष के साथ आपसी सहमति बना सके। आइए इस खबर में जानते है कि विदेशों की जेल में कितने भारतीय नागरिक बंद है…
दरअसल, निमिषा ही नहीं विदेशों की जेल में 10,152 भारतीय बंद है। यह जानकारी संसदीय समिति की एक रिपोर्ट में दी गई है। मार्च में संसद में विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने 8 देशों का डाटा शेयर किया था।
किस देश में कितने भारतीय बंद
मंत्री वर्धन ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 देशों में 49 भारतीयों को मौत की सजा सुनाई गई है। इनमें सबसे ज्यादा UAE में थे जहां 25 भारतीय को मौत की सजा सुनाई गई। इसके अलावा सऊदी अरब में 11, मलेशिया में 6, कुवैत में 3, इंडोनिशिया, कतर, अमेरिका और यमन में एक-एक व्यक्ति शामिल है।
12 देशों में 100 से ज्यादा भारतीय नागरिक बंद
देश
संख्या
सऊदी अरब
2647
यूएई
2479
नेपाल
1187
कतर
740
कुवैत
387
मलेशिया
371
यूके
288
बहरीन
272
चीन
185
इटली
164
श्रीलंका
143
ओमान
117
स्त्रोत- विदेश मंत्रालय की स्टैडिंग कमेटी की रिपोर्ट
पिछले पांच सालों में मृत्युदंड दिए गए या फांसी दी गई भारतीय नागरिकों की संख्या
देश
2020
2021
2022
2023
2024
मलेशिया
4
0
0
1
0
कुवैत
5
4
8
5
3
कतर
0
0
0
0
0
सऊदी अरब
0
0
1
5
3
जिम्बाब्वे
0
0
3
3
1
जमैका
0
0
1
0
0
संयुक्त राज्य अमीरात – कोई डेटा उपलब्ध नहीं क्योंकि यूएई अधिकारियों द्वारा शेयर नहीं किया गया है। मिशन के पास उपलब्ध औपचारिक जानकारी के मुताबिक 2020 से 2024 तक किसी भी भारतीय को फांसी नहीं दी गई है (स्त्रोत- विदेश मंत्रालय)
उन भारतीय नागरिकों की संख्या का ब्यौरा जिन्हें मृत्युदंड दिया गया है, लेकिन निर्णय का क्रियान्वयन अभी तक नहीं हुआ है
देश
संख्या
इंडोनेशिया
1
कुवैत
3
मलेशिया
6
कतर
1
सऊदी अरब
11
संयुक्त अरब अमीरात
25
यूएसए
1
यमन
1
स्त्रोत- विदेश मंत्रालय
कितने भारतीय को मिली सजा
संसद में केंद्र सरकार ने बताया था कि 2024 में सऊदी अरब में 3, कुवैत में भी 3 भारतीय लोगों को मौत की सजा दी गई थी। इसके अलावा जिम्बाब्वे में एक भारतीय को मौत की सजा सुनाई गई।
31 देशों के साथ किए द्विपक्षीय करार
संसदीय समिति की रिपोर्ट के मुताबिक 10,152 भारतीय विदेशों की जेल में बंद है। साथ ही 12 ऐसे देश हैं जिनमें 100 से ज्यादा भारत के लोग जेल में बंद है। भारत सरकार ने स्थानीय कानून के उल्लंघन में सजा पाए गए ऐसे लोगों के ट्रांसफर को लेकर अब तक 31 देशों के साथ द्विपक्षीय करार किए है।
8 भारतीयों को किया ट्रांसफर
दूसरे देश के साथ द्विपक्षीय करार होने पर इन कैदियों को भारत ट्रांसफर किया जाता है। लेकिन पिछले 3 साल में महज 8 कैदियों का भारत ट्रांसफर हुआ है। बता दें कि एक देश से दूसरे देश कैदी के ट्रांसफर के लिए कैदी की इजाजत के साथ-साथ दोनों देशों की हरी झंडी होनी चाहिए।