पद्माकर नगर में मनाया गया सावन महोत्सव
पद्माकर नगर में महिलाओं ने सावन महोत्सव में हरे कपड़े पहन कर हरियाली का संदेश दिया। महोत्सव का शुभारंभ राधा कृष्ण के पूजन के साथ हुआ।
पद्माकर नगर में महिलाओं ने सावन महोत्सव में हरे कपड़े पहन कर हरियाली का संदेश दिया। महोत्सव का शुभारंभ राधा कृष्ण के पूजन के साथ हुआ। महिलाओं ने हिंदू परंपरा अनुसार सावन के झूले सजाए, हरि चूडिय़ा व मेहंदी का वितरण किया। पारंपरिक पकवान बनाए गए। इस मौके पर प्रीति सिंह राजपूत, सुचेता दूबे, डॉ. वापी शर्मा, डॉ. मोनिका शर्मा, कविता सबलोक, अर्चना त्रिपाठी, शोभा त्रिपाठी, मीनू साहू, शांति गुप्ता, सधना सिंह तोमर, संगीता वैध, डॉ. प्रीति ठाकुर, पारूल चौहान, ज्योति चौहान, कंचन साहू, सोनल यादव, समीक्षा अग्रवाल आदि मौजूद रहीं। महिलाओं ने तुलसी के पौधों का वितरण भी किया और पौधरोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
Hindi News / Sagar / पद्माकर नगर में मनाया गया सावन महोत्सव