मैनचेस्टर में पांचों दिन बारिश के आसार
द एक्यूवेदर चैनल के मुताबिक, मैनचेस्टर में चौथे टेस्ट के पांचों दिन बारिश होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो तेज गेंदबाज़ों को थोड़ी मदद मिल सकती है। इंग्लैंड में लगभग तीन महीनों से बारिश नहीं हुई है, अगर कहीं बारिश होने वाली है तो वह मैनचेस्टर ही होगा, जैसा कि हमेशा ऐसा होता है।
23 जुलाई 15 प्रतिशत बारिश की संभावना
चौथे टेस्ट के पहले दिन को मैनचेस्टर में दिनभर बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही 15 प्रतिशत बारिश की संभावना भी जताई गई है। इस दौरान उत्तर-पश्चिम से करीब 14 किलोमीटर की रफ्तार से हवा भी चलेगी। बुधवार को यहां न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बारिश के चलते पहले दिन कुछ ओवर का खेल प्रभावित हो सकता है।
24 जुलाई को भी बरसेंगे बादल
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट के दूसरे दिन भी मैनचेस्टर के आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही करीब 15 प्रतिशत बारिश की संभावना भी व्यक्त की गई है। इस दिन उत्तर-पश्चिम से करीब 15 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलेगी। गुरुवार को मैनचेस्टर में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। दूसरे दिन भी कुछ ओवर का खेल प्रभावित हो सकता है।
25 जुलाई को मौसम साफ रहने के आसार
चौथे टेस्ट के तीसरे दिन मैनचेस्टर में सिर्फ 8 प्रतिशत बारिश का अनुमान है। दिनभर सूरज बादलों से लुकाछिपी करता रहेगा। इस दिन पश्चिम की ओर से करीब 15 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलेगी। शुक्रवार को मैनचेस्टर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इस दिन पूरा खेल होने के आसार हैं।
26 जुलाई को 18 प्रतिशत बारिश का अनुमान
मैनचेस्टर में चौथे दिन बादलों की आवाजाही के बीच 18 प्रतिशत बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। इस दिन पश्चिम की ओर से करीब 15 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलेगी। शनिवार को मैनचेस्टर में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। दिन में बारिश की ज्यादा संभावना के चलते कुछ ओवर का खेल प्रभावित हो सकता है।
27 जुलाई को सबसे ज्यादा बारिश की संभावना
चौथे टेस्ट के पांचवें और आखिरी दिन मैनचेस्टर में सबसे ज्यादा 43 प्रतिशत बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। इस दिन पश्चिम की ओर से चलने वाली हवाएं भी 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। रविवार को मैनचेस्टर में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। बारिश की सबसे ज्यादा संभावना के चलते इस दिन का काफी खेल धुल सकता है।