How Much Fruit Eat Per Day : एक दिन में कितने फल खाने चाहिए और इससे क्या फायदा होगा? डाइटीशियन से जानें जवाब
How Much Fruit Eat Per Day: फलों को गलत समय और तरीके से नहीं खाने पर फायदा नहीं, नुकसान हो सकता है। जयपुर की डाइटीशियन नेहा दुआ बताती हैं कि फल खाने के भी कुछ सही नियम होते हैं जिन्हें जानना सेहत के लिए जरूरी है।
How Much Fruit Eat Per Day : एक दिन में कितने फल खाने चाहिए और इससे क्या फायदा होगा? डायटीशियन से जानें जवाब (फोटो सोर्स : Freepik)
How Much Fruit Eat Per Day : क्या आप जानते हैं कि फलों को गलत तरीके से खाने से फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है? जी हां जिस फल को हम सेहत के लिए अच्छामानते हैं, उसे खाने का भी एक सही तरीका और समय होता है। जयपुर की न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटीशियन नेहा दुआ ने हाल ही में फलों से जुड़े कई ऐसे राज खोले हैं, जिन्हें जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। तो चलिए जानते हैं क्या हैं ये नियम ताकि आप फलों का पूरा पोषण पा सकें।
एक बार में कितना? और दिन में कितने? (How Much Fruit Eat Per Day)
सबसे बड़ा सवाल एक बार में कितने फल खाने चाहिए? डाइटीशियन नेहा दुआ बताती हैं कि एक बार में 200 ग्राम फल खाना सबसे फायदेमंद होता है। अगर आप इससे ज्यादा खाते हैं तो फलों का ग्लाइसेमिक लोड (GL) बढ़ सकता है जो आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं।
वहीं पूरे दिन में कितने फल खाएं? RDA (Recommended Dietary Allowance) के अनुसार एक स्वस्थ व्यक्ति को दिन में 2 से 3 फलों का सेवन करना चाहिए। हालांकि अगर आपको डायबिटीज है या वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो किसी डाइटीशियन की सलाह लेना बेहतर होगा। डाइटीशियन नेहा दुआ यही कहती हैं कि फलों की मात्रा आपकी जरूरत और स्वास्थ्य स्थिति पर निर्भर करती है।
How Much Fruit Eat Per Day :एक बार में कितने फल खाने चाहिए
फलों को मिलाएं या नहीं? और खाने के बाद फल क्यों नहीं?
अगर आप सोचते हैं कि फ्रूट चाट सेहत के लिए सबसे अच्छी है तो आप गलत हो सकते हैं। नेहा दुआ का सुझाव है कि फलों को एक साथ मिक्स करके नहीं खाना चाहिए। बेहतर पोषक तत्वों के अवशोषण के लिए एक समय पर केवल एक ही फल खाना सबसे अच्छा है।
क्या आप खाने के बाद फल खाते हैं? अगर हां तो इसे तुरंत बंद कर दें। डाइटीशियन बताती हैं कि संतुलित भोजन के तुरंत बाद फल खाने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा भोजन के बाद फलों में मौजूद प्राकृतिक चीनी भी आपको नुकसान पहुंचा सकती है।
रोज-रोज नहीं खाएं ये 5 फल
तो फिर फल खाने का सबसे सही समय क्या है?
अब जब हमने यह जान लिया कि कब फल नहीं खाने चाहिए तो सवाल उठता है कि सही समय क्या है? डाइटीशियन नेहा दुआ के अनुसार आप दोपहर के समय या खाना खाने से पहले फलों का सेवन कर सकते हैं। यानी नाश्ते और लंच के बीच का समय (मिड-डे स्नैक्स) या लंच से पहले का समय फलों के लिए उत्तम है। इस समय फल खाने से उनके पोषक तत्व शरीर में बेहतर तरीके से अवशोषित होते हैं और आपकी इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है।
क्यों जरूरी है फलों का सेवन?
फलों में विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं जो हमें बीमारियों से लड़ने की शक्ति देते हैं और शरीर को स्वस्थ रखते हैं। ये न केवल हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं बल्कि पाचन को सुधारने, त्वचा को स्वस्थ रखने और ऊर्जा के स्तर को बनाए रखने में भी मदद करते हैं। याद रखें, संयम ही कुंजी है! चाहे कितना भी हेल्दी क्यों न हो किसी भी चीज की अति नुकसानदेह हो सकती है। इसलिए सही मात्रा में और सही समय पर फलों का सेवन करें और स्वस्थ रहें।
डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।
Hindi News / Health / Diet Fitness / How Much Fruit Eat Per Day : एक दिन में कितने फल खाने चाहिए और इससे क्या फायदा होगा? डाइटीशियन से जानें जवाब