scriptउत्तर मध्य रेलवे का बड़ा फैसला: 90 ट्रेनों की समय सारिणी में बदलाव, 15 सितंबर से लागू होगी नई व्यवस्था, जाने नया समय | Trains timings changed: North Central Railways big decision Change in the timetable of 90 trains, new system will be implemented from September 15, | Patrika News
प्रयागराज

उत्तर मध्य रेलवे का बड़ा फैसला: 90 ट्रेनों की समय सारिणी में बदलाव, 15 सितंबर से लागू होगी नई व्यवस्था, जाने नया समय

यात्रियों की सुविधा और ट्रेनों की समयपालनता को बेहतर बनाने के लिए उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) ने बड़ा निर्णय लिया है। चौरीचौरा, शिवगंगा सहित कुल 90 ट्रेनों की समय-सारणी में संशोधन किया गया है। यह बदलाव 15 सितंबर 2025 से चरणबद्ध रूप में लागू होगा।

प्रयागराजJul 14, 2025 / 08:19 am

Krishna Rai

Trains timings changed: रेलवे अधिकारियों के अनुसार, प्रयागराज जंक्शन और कानपुर सेंट्रल स्टेशन से गुजरने वाली 25-25 ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान समय में औसतन पांच मिनट तक का परिवर्तन किया गया है। इसके अलावा टूंडला जंक्शन की 21, इटावा की सात, कानपुर अनवरगंज की नौ और नैनी जंक्शन की तीन ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा से पहले संबंधित ट्रेनों की नई समय-सारणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

प्रयागराज जंक्शन से संबंधित प्रमुख ट्रेनों का बदला हुआ समय की नई व्यवस्था 15 से 20 सितंबर 2025 के बीच लागू होगी।
ट्रेन नंबर और नाम के साथ आगमन – प्रस्थान की प्रभावी तिथि और समय

1-12559 बनारस-नई दिल्ली (शिवगंगा एक्स.) रात 12:25 – 12:30 15 सितंबर
2- 12311 हावड़ा-कालका (नेताजी एक्स.) सुबह 10:30 – 10:40 15 सितंबर
3- 15004 गोरखपुर-कानपुर (चौरीचौरा एक्स.) सुबह 8:10 – 8:15 15 सितंबर
4- 22132 बनारस-पुणे (ज्ञानगंगा एक्स.) सुबह 6:45 – 7:10 17 सितंबर
5- 15267 रक्सौल-लोकमान्य तिलक शाम 6:45 – 7:10 20 सितंबर
6- 11062 जयनगर-लोकमान्य तिलक (पवन एक्स.) रात 2:55 – 3:15 15 सितंबर
7- 22581 बलिया-नई दिल्ली (सुपरफास्ट) रात 1:10 – 1:15 16 सितंबर
8- 15159 छपरा-दुर्ग (सारनाथ एक्स.) दोपहर 3:10 – 3:30 15 सितंबर
9- 15076 टनकपुर-शक्तिनगर एक्स. रात 9:55 – 10:15 16 सितंबर
10- 11034 दरभंगा-पुणे एक्स. सुबह 6:45 – 7:10 19 सितंबर
11- 15075 शक्तिनगर-टनकपुर एक्स. रात 2:15 – 2:20 15 सितंबर
12- 19422 पटना-अहमदाबाद एक्स. शाम 6:25 – 6:45 16 सितंबर
13- 12792 दानापुर-सिकंदराबाद एक्स. शाम 7:40 – 8:00 15 सितंबर
14- 15074 टनकपुर-सिंगरौली (त्रिवेणी एक्स.) रात 9:55 – 10:15 15 सितंबर
15- 11108 बनारस-ग्वालियर (बुंदेलखंड एक्स.) रात 8:50 – 9:15 15 सितंबर
16- 15073 सिंगरौली-टनकपुर एक्स. रात 2:15 – 2:20 16 सितंबर
17- 11107 ग्वालियर-बनारस एक्स. सुबह 6:50 – 7:10 15 सितंबर
18- 22428 आनंद विहार-बलिया एक्स. सुबह 8:15 – 8:25 20 सितंबर
19- 15559 रक्सौल-लोकमान्य तिलक एक्स. सुबह 6:45 – 7:10 17 सितंबर
20- 14005 सीतामढ़ी-आनंद विहार (लिच्छवी एक्स.) शाम 5:55 – 6:05 15 सितंबर
21- 15181 मऊ-लोकमान्य तिलक एक्स. सुबह 5:00 – 5:20 20 सितंबर
22- 22104 अयोध्या कैंट-लोकमान्य तिलक एक्स. सुबह 5:00 – 5:20 16 सितंबर
23- 22614 अयोध्या कैंट-रामेश्वरम एक्स. सुबह 5:00 – 5:20 17 सितंबर
24- 11072 बलिया-लोकमान्य तिलक (कामायनी एक्स.) शाम 7:05 – 7:25 15 सितंबर
25- 12581 बनारस-नई दिल्ली (सुपरफास्ट) रात 1:10 – 1:15 15 सितंबर
रेलवे प्रशासन का कहना है कि समय बदलाव में सुधार की प्रक्रिया अन्य स्टेशनों पर भी लागू होगी और यात्रियों को समय से सूचना देने का प्रयास किया जाएगा।


Hindi News / Prayagraj / उत्तर मध्य रेलवे का बड़ा फैसला: 90 ट्रेनों की समय सारिणी में बदलाव, 15 सितंबर से लागू होगी नई व्यवस्था, जाने नया समय

ट्रेंडिंग वीडियो