‘बिग बॉस 19’ में एंट्री लेंगी वायरल गर्ल मोनालिसा? बोली मैं जरूर जाउंगी…
मोनालिसा हाल ही में उत्कर्ष सिंह के साथ म्यूजिक वीडियो ‘सादगी’ में रोमांस करती नजर आई थीं। वहीं अब सलमान खान के पॉपुलर शो ‘बिग बॉस 19′(Bigg Boss 19) में भी उनके नजर आने की खबरें वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया पर मोनालिसा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे बिग बॉस 19 में जाने की बात कर रही हैं।
Viral Girl Monalisa: महाकुंभ मेले में रातोंरात वायरल हुई मध्यप्रदेश की मोनालिसा पर ऊपर वाला मेहरबान है। धार्मिक स्थलों पर माला बेचने वाली मोनालिसा आज लाखों दिलों पर राज कर रही हैं। छोटे से शहर की साधरण सी लड़की सोशल मीडिया और फिर बॉलीवुड तक अपनी सादगी भरी सुंदरता का जलवा बिखेरेंगी किसी ने सोचा ही नहीं था। मोनालिसा हाल ही में उत्कर्ष सिंह के साथ म्यूजिक वीडियो ‘सादगी’ में रोमांस करती नजर आई थीं। वहीं अब सलमान खान(Salman Khan) के पॉपुलर शो ‘बिग बॉस 19′(Bigg Boss 19) में भी उनके नजर आने की खबरें वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया पर मोनालिसा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे बिग बॉस 19 में जाने की बात कर रही हैं।
Viral Girl Monalisa (फोटो सोर्स : मोनालिसा भोसले इंस्टाग्राम) सलमान खान(Salman Khan) के शो ‘बिग बॉस 19’ का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार ये शो पहले से ज्यादा खास होने वाला है क्योंकि, इस बार शो का सीजन 3 महीने की जगह 5 महीने का होने वाला है। इसी बीच वायरल गर्ल मोनालिसा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो में मोनालिसा ने रिएलिटी शो बिग बॉस में का हिस्सा बनने की इच्छा जाहिर कर दी है। दरअसल मीडिया से बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि अगर आपको बिग बॉस में जाने का मौका मिले तो, क्या आप जाएंगी? इस सवाल के जवाब में मोनालिसा ने कहा- हां, मैं जरूर जाऊंगी।
आधिकारिक जानकारी नहीं आई सामने
बता दें कि अब तक मोनालिसा के शो में शामिल होने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि मोनालिसा के फैंस उन्हें इस शो में देखना चाहते हैं। वायरल वीडियो पर यूजर्स भर-भरकर कमेंट्स कर रहे हैं।
महाकुंभ से बदली जिंदगी
Viral Girl Monalisa (फोटो सोर्स : सोशल मीडिया) मोनालिसा मध्यप्रदेश के खरगोन जिले की रहने वाली हैं और यहीं एक छोटे से घर में उन्होंने अपना बचपन बिताया है। बता दें कि महाकुंभ में आए कई श्रद्धालुओं ने मोनालिसा की सादगी से भरी खूबसूरती को इंटरनेट पर वायरल कर दिया था। वायरल पोस्ट पर लोगों ने ऐसा प्यार लुटाया कि वो देखने वालों के दिलोें में उतर गई। इसी का नतीजा था कि मोनालिसा का वीडियो देखने के बाद मशहूर डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उन्हें अपनी अपकमिंग फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर के लिए साइन कर लिया। तब से माला बेचने वाली लड़की की जिंदगी रातोंरात ऐसी बदली कि मोनालिसा लगातार आगे बढ़ रही हैं, फिलहाल उनके पास पीछे देखने का समय नहीं है। ऑल द बेस्ट मोनालिसा…। अगर आप भी हैं महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा के फैन, तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं ये खबर आपको कैसी लगी?
Hindi News / Khargone / ‘बिग बॉस 19’ में एंट्री लेंगी वायरल गर्ल मोनालिसा? बोली मैं जरूर जाउंगी…