scriptपत्रिका हरित प्रदेश अभियान: 100 से अधिक फलदार और छायादार पौधों का हुआ रोपण | patrika harit pradesh Plantation | Patrika News
कटनी

पत्रिका हरित प्रदेश अभियान: 100 से अधिक फलदार और छायादार पौधों का हुआ रोपण

झिंझरी स्थित नालंदा परिसर में हरियाली को लेकर पहल, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

कटनीJul 15, 2025 / 09:31 pm

balmeek pandey

Plantation

Plantation

कटनी. पत्रिका द्वारा चलाए जा रहे हरित प्रदेश अभियान के अंतर्गत रविवार को झिंझरी स्थित नालंदा परिसर में एक वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान में विजन ग्रुप के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्थानीय समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत परिसर में 100 से अधिक फलदार एवं छायादार पौधे रोपे गए। सभी का ध्येय रहा कि शहर का पर्यावरण स्वच्छ व सुंदर हो। लोग साफ सांसें ले सकें।
पर्यावरण की रक्षा ही भविष्य की सुरक्षा है इस थीम पर पौधे रोपे गए। इस मूलमंत्र के साथ सभी प्रतिभागियों ने पौधों की देखभाल और नियमित जल देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में नगर निगम कटनी द्वारा पौधे उपलब्ध कराए गए, जिनमें करंजी, आंवला, नीम, शीशम, गुलमोहर और जामुन जैसी पर्यावरण उपयोगी प्रजातियां सम्मिलित रहीं।
नगर निगम की नकारा व्यवस्था से शहर ‘पानी-पानी’ सडक़ों में तैरते नजर आए कागजी दावे, ड्रेनेज सिस्टम फेल

प्रेरणादायी है यह कदम

कार्यक्रम में आशुतोष माणके ने कि हम सब मिलकर अपने शहर को हरा-भरा बना सकते हैं। पत्रिका का हरित प्रदेश अभियान न केवल पौधे लगाने तक सीमित है, बल्कि यह समाज को पर्यावरणीय जागरूकता से जोडऩे की एक सार्थक पहल है। यह अभियान आने वाली पीढिय़ों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण देने की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम है। प्राचार्य लता गुप्ता ने कहा कि पत्रिका कई वर्षों से यह पहल कर रहा है। पूर्व में भी परिसर में पौधरोपण कराया गया है। बहुत ही सराहनीय पहल है।
plantation

अभियान में रहे ये शामिल

पत्रिका हरित प्रदेश अभियान कार्यक्रम में प्राचार्य लता गुप्ता, विजन ग्रुप से आशुतोष माणके, नैंसी पांडेय, अमन गुप्ता, शिवांक सिंह, लक्षिता बर्मन, चंचल केवट, श्रीओम सिंह, साहिल यादव, रुद्र प्रताप और अभिषेक अरजरिया सहित कई वॉलंटियर्स मौजूद रहे।

अभियान में सहभागियों रखे विचार


पत्रिका द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान समाज में हरियाली की अलख जगा रहा है। इससे भावी पीढ़ी को शुद्ध पर्यावरण मिलेगा और वृक्षों के प्रति हमारी ज़िम्मेदारी भी तय होगी।
आशुतोष माणके, विजन ग्रुप प्रमुख।
बच्चों को प्रकृति से जोडऩे का यह प्रयास सराहनीय है। पौधारोपण केवल अभियान नहीं बल्कि एक जीवन शैली बननी चाहिए। पत्रिका की पहल से शहर में हरियाणी बढ़ेगी।
लता गुप्ता, प्राचार्य।

पौधा रोपने का यह अनुभव बहुत प्रेरणादायक था। हम सप्ताह व हर माह पौधों की स्थिति देखेंगे और उनकी देखभाल करेंगे। पत्रिका का यह अभियान बहुत सराहनीय है।
नवीन तिवारी, शिक्षक।
Patrika harit pradesh abhiyan
जब हम एक पौधा लगाते हैं, तो हम एक जीवन देते हैं। हमें इसे अपने सामाजिक कर्तव्यों में शामिल करना चाहिए। पत्रिका समाज में खबरों के साथ जनजागरूकता ला रहा है।
केदार बिचपुरिया, शिक्षक।

यह अभियान न केवल पौधे लगाने का है, बल्कि पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने का भी है। पत्रिका का आभार कि ऐसे आयोजन कर हरित क्रांति ला रहा है।
आशि तिवारी, विजन ग्रुप।
पौधारोपण करने से मुझे प्रकृति के और करीब आने का अवसर मिला। हर विद्यार्थी को ऐसा अनुभव जरूर लेना चाहिए। पौधरोपण से आने वाला भविष्य सुरक्षित होगा।
भारती कोरी, विजन ग्रुप।

मुझे गर्व है कि मैं हरित प्रदेश अभियान का हिस्सा बना। पेड़ लगाने से बड़ी कोई सेवा नहीं। हमें इनकी रक्षा के लिए आगे आना है, लोगों को भी प्रेरित करना है।
अनुभव यादव, विजन ग्रुप।
प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है, यह अभियान उसी दिशा में एक बड़ा कदम है। लोग पेड़ों के महत्व को समझें, तभी सांसें सुरक्षित रहेंगी।
काव्या गुप्ता, विजन ग्रुप।

हमने केवल पौधे नहीं लगाए, भविष्य के लिए आशा भी रोपी है। यह अभियान हमारे जीवन को दिशा देगा। इस अभियान ने पर्यावरण के प्रति मेरी सोच को बदला है।
आयुष राव, विजन ग्रुप।

Hindi News / Katni / पत्रिका हरित प्रदेश अभियान: 100 से अधिक फलदार और छायादार पौधों का हुआ रोपण

ट्रेंडिंग वीडियो