13 आरोपी गिरफ्तार
बलूचिस्तान पुलिस ने ऑनर किलिंग के इस मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच अभी भी जारी है और वीडियो में दिख रहे ज़्यादातर लोगों की पहचान कर ली गई है। आरोपियों में महिला का भाई भी शामिल है।
लव मैरिज की वजह से हुई हत्या
बलूचिस्तान एक महिला ने अपने परिवार की पसंद के खिलाफ जाकर अपनी मर्जी से शादी कर ली। उसकी लव मैरिज से उसका परिवार काफी नाराज़ हो गया। शादी के करीब एक साल महिला के परिवार ने उसे बुलाया जिससे मामले का निपटारा किया जा सके और उसकी शादी को परिवार की सहमति मिल सके। लेकिन जब महिला अपने घर पहुंची, तो उसे, उसके पति के साथ पकड़ लिया गया। फिर दोनों को रेगिस्तान में ले जाकर मौत के घाट उतार दिया गया। इस वीडियो में हत्यारे के साथ करीब 30-40 लोग दिख रहे हैं।
जनजाति नेता भी गिरफ्तार
पुलिस ने जिन 13 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया, उसमें एक स्थानीय जनजाति नेता भी शामिल है। जनजाति की स्थानीय जिरगा (पंचायत) में ही महिला और उसके पति को लव मैरिज के लिए मारने का फैसला लिया गया।
महिला के आखिरी शब्द….
महिला ने हत्या से पहले क्या कहा, इस बात का भी खुलासा हो गया है। बताया जा रहा है कि मरने से पहले महिला के आखिरी शब्द थे, “मुझे गोली मार दो क्योंकि तुम्हारे पास सिर्फ यही ऑप्शन है। मुझे छूने की सोचना भी मत।”