बता दें कि यहां पैंथर का मूवमेंट काफी महीनों से बना हुआ है। ग्रामीणों ने कई बार वन विभाग को जानकारी दी, लेकिन वन विभाग की टीम बिना कार्रवाई बैरंग लौट गई। बीच में पैंथर ने यहां पालतू जानवरों के शिकार भी किए। अब एक बार फिर से पैंथर दिखने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना दी है।
इनका कहना है…
ग्रामीणों ने अधिकारियों को पैंथर मूवमेंट की जानकारी दी थी। अधिकारियों के निर्देश के बाद थडोली-बंधावल में पैंथर का मूवमेन्ट चिह्नित कर पिंजरा लगाया है। वनविभाग की टीम इसे पकड़ने में जुटी है। भूपेन्द्र सिंह जादौन, फोरेस्टर बौंली पहाड़ पर पैंथर का मूवमेंट बना हुआ है। जिससे ग्रामीणों में दहशत थी। वन विभाग ने पैंथर को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है। वन विभाग की टीम वन्य जीव निगरानी में लगी हुई है।
कजोड़ी गुर्जर, प्रशासक।