scriptजानिए क्यों अमेरिका बना भारतीय प्रवासियों की पहली पसंद, UAE और मलेशिया भी टॉप लिस्ट में शामिल | Ministry of External Affairs: There are 3.54 crore NRIs abroad, first choice is America | Patrika News
राष्ट्रीय

जानिए क्यों अमेरिका बना भारतीय प्रवासियों की पहली पसंद, UAE और मलेशिया भी टॉप लिस्ट में शामिल

विदेश मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, करीब 3.54 करोड़ प्रवासी भारतीय विदेशों में रह रहे हैं। इनमें से 54 लाख 9 हजार से ज्यादा भारतीय अकेले अमेरिका में रहते हैं। पढ़िए शादाब अहमद की खास रिपोर्ट…

भारतJul 15, 2025 / 06:34 am

Shaitan Prajapat

3.54 करोड़ प्रवासी भारतीय हैं विदेशों में (Photo – Patrika)

3.54 Crore NRIs in The World: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीयों की उपस्थिति लगातार बढ़ रही है। विदेश मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार तकनीकी क्षेत्र, शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसरों के साथ बिजनेस के लिए करीब 3.54 करोड़ प्रवासी भारतीय विदेशों में रह रहे हैं। इनमें से करीब 54 लाख 9 हजार से ज्यादा भारतीय अकेले अमेरिका में रहते हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर 35 लाख 68 हजार भारतीय यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) में रह रहे हैं। बेहतर अवसर की तलाश में भारतीयों की सबसे पसंदीदा मंजिल अमेरिका बना हुआ है। वहां भारतीयों की संख्या के लगातार बढ़ने के पीछे उनकी अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य सेवा, टेक्नोलॉजी और शैक्षणिक संस्थानों की लोकप्रियता और बेहतर अवसर माने जाते हैं। दुबई जैसे शहर वाले यूएई में भारतीयों की बड़ी उपस्थिति का कारण है वहां के निर्माण, पेट्रोलियम और सेवा क्षेत्रों में उपलब्ध बड़ी संख्या में रोजगार अवसर है।

इसलिए है विदेशों में भारतीयों की मांग

भारतीयों की वैश्विक मांग का बड़ा कारण है भारतीयों की तकनीकी दक्षता, अंग्रेजी भाषा पर पकड़ और मेहनती स्वभाव। इसके साथ ही भारत सरकार की ओर से भी प्रवासी भारतीयों को जोड़ने के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का असर भी दिख रहा है। प्रवासी भारतीय न केवल विदेशी अर्थव्यवस्थाओं में योगदान दे रहे हैं, बल्कि वे भारत के लिए सॉफ्ट पावर के रूप में भी काम कर रहे हैं। ये प्रवासी दुनियाभर में भारत की संस्कृति, योग, खानपान और परंपराओं का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।

इन देशों से भारतीयों की तौबा

विदेश मंत्रालय के अनुसार पाकिस्तान, अफगानिस्तान, लिबिया, सन मेरिनो, ट्यूनिश्यिा और वनआतु में एक भी भारतीय नहीं रहता है। इसके पीछे वहां की भौगोलिक परिस्थिति के साथ पाकिस्तान और अफगानिस्तान में अशांति का माहौल होना है।

टॉप 10 देश, जो प्रवासी भारतीयों की पसंद

क्रमांकदेशप्रवासी भारतीयों की संख्या
1अमेरिका 54,09,062
2यूएई 35,68,848
3मलेशिया 29,14,127
4कनाडा 28,75,954
5सऊदी अरब 24,63,509
6म्यांमार 2,02,660
7ब्रिटेन 18,64,318
8दक्षिण अफ्रीका 17,00,000
9श्रीलंका 16,07,500
10कुवैत 9,95,528

Hindi News / National News / जानिए क्यों अमेरिका बना भारतीय प्रवासियों की पहली पसंद, UAE और मलेशिया भी टॉप लिस्ट में शामिल

ट्रेंडिंग वीडियो