scriptSawan Song 2025: सावन में इंटरनेट पर छाया ये सॉन्ग, महादेव’ के भक्त जरूर सुने गाना | Sawan Song 2025: A song is trending on social media in Sawan. The devotees of 'Mahadev' are liking this song a lot. | Patrika News
भोजपुरी

Sawan Song 2025: सावन में इंटरनेट पर छाया ये सॉन्ग, महादेव’ के भक्त जरूर सुने गाना

Sawan Song 2025: सावन में एक गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। ‘महादेव’ के भक्तों को ये सॉन्ग खूब रास भी आ रहा है।

मुंबईJul 22, 2025 / 08:15 pm

Saurabh Mall

Khesari Lal Yadav Sawan Song Release

खेसारी लाल यादव सावन सॉन्ग (फोटो सोर्स: वेस्ट भोजपुरी)

Sawan Song 2025: सावन का महीना आते ही पूरे देश में शिवभक्ति का माहौल बन जाता है। मंदिरों में भक्तों की भीड़ होती है, शिव के भजन बजते हैं और कांवड़िए जल चढ़ाने निकलते हैं।
इसी भक्ति के माहौल में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का गाना ‘महादेव तेरा नाम’ यूट्यूब पर खूब पसंद किया जा रहा है। यह गाना सावन की महिमा और भोलेनाथ की भक्ति को बहुत सुंदर तरीके से दिखाता है, इसलिए यह यूट्यूब की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है।
गाने में खेसारी लाल यादव के साथ शिवानी यादव भगवान शिव की स्तुति करते नजर आ रहे हैं। इस गाने को खेसारी लाल यादव और प्रीति रे ने मिलकर गाया है।

लोगों को पसंद आ रहा है गाना

यूट्यूब पर इस गाने को लाखों बार देखा जा चुका है और इसके व्यूज की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सोशल मीडिया पर लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
कई यूजर्स ने कमेंट्स के जरिए कहा कि सावन का महीना खेसारी लाल यादव के इस गाने के बिना अधूरा सा लगता है। एक यूजर ने लिखा, ”सावन में हर मंदिर में ‘महादेव तेरा नाम’ जरूर बजता है।”
दूसरे यूजर ने लिखा, ”खेसारी के गाने ही सावन की खासियत हैं।” अन्य यूजर्स ने लिखा, ‘खेसारी के गाने लोगों को भगवान के करीब लाते हैं।”

बता दें कि ‘महादेव तेरा नाम’ साल 2024 में बेस्ट भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया था।
इसके अलावा खेसारी लाल यादव का हाल ही में एक और गाना रिलीज किया गया है। जिसका नाम है “सावने में जातनी देवघर”

सावन में अक्सर ट्रेंड में रहने वाले भोजपुरी गाने

सावन के महीने में भोजपुरी संगीत जगत से कई गाने खास तौर पर रिलीज किए जाते हैं। ये गाने शिव भक्ति, कांवड़ यात्रा और प्रेम भावनाओं से ओत-प्रोत होते हैं और हर साल YouTube व सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगते हैं।
खेसारी लाल यादव का- ‘जाइब कांवड़ ले’ गाना, पवन सिंह- ‘भोले बाबा के भक्ति में झूमता’ गाना, गायक अंकुश राजा का ‘कांवड़िया लव यू बोले’ सॉन्ग, रितेश पांडे का ‘भोले बाबा के दीवाना’ हर साल सावन में फेसबुक रील्स और शॉर्ट्स में ट्रेंड करता है।
इसके अलावा फेमस भोजपुरी गायिका शिल्पी राज का ‘पिया के पग में कांवड़ बा’ भी सोशल मीडिया पर छाया रहता है।

Hindi News / Entertainment / Bhojpuri / Sawan Song 2025: सावन में इंटरनेट पर छाया ये सॉन्ग, महादेव’ के भक्त जरूर सुने गाना

ट्रेंडिंग वीडियो