scriptकोंडागांव लौट रहे भाजपा नेता के परिवार का एक्सीडेंट, 2 महिलाओं की गई जान… | Road Accident: 2 women from BJP leader family died in accident | Patrika News
कोंडागांव

कोंडागांव लौट रहे भाजपा नेता के परिवार का एक्सीडेंट, 2 महिलाओं की गई जान…

Road Accident: रायपुर से कोंडागांव लौट रहा भाजपा के पूर्व शहर मंडल अध्यक्ष का परिवार हादसे का शिकार हुआ। सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई।

कोंडागांवJul 18, 2025 / 01:40 pm

Laxmi Vishwakarma

रायपुर-कोंडागांव मार्ग पर हादसा (Photo source- Patrika)

रायपुर-कोंडागांव मार्ग पर हादसा (Photo source- Patrika)

Road Accident: गुरुवार की शाम फरसगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 पर सारबेड़ा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि रायपुर से कोंडागांव लौट रहा भाजपा के पूर्व शहर मंडल अध्यक्ष जैनेंद्र ठाकुर का परिवार इस हादसे का शिकार हुआ।

संबंधित खबरें

जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम लगभग 6 बजे जैनेंद्र ठाकुर का परिवार एक कार से रायपुर से कोंडागांव की ओर लौट रहा था। सारबेड़ा गांव के पास नेशनल हाईवे पर अचानक चालक को झपकी आ गई, जिससे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक पुल से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि जैनेंद्र ठाकुर की पत्नी और कोंडागांव नगर पालिका की कर्मचारी शर्मीला सरकार की मौके पर ही मौत हो गई।
Road Accident: हादसे में कार चला रहे चालक को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही फरसगांव पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को तुरंत फरसगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Hindi News / Kondagaon / कोंडागांव लौट रहे भाजपा नेता के परिवार का एक्सीडेंट, 2 महिलाओं की गई जान…

ट्रेंडिंग वीडियो