BJP National President : 45 साल का इंतजार होगा खत्म? इस बार राजस्थान से हो सकता है भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष, जानिए किस-किस का नाम है चर्चा में
BJP National President : भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन बनेगा? इस बार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के राजस्थान से होने की प्रबल संभावना है। जानिए किस-किस का नाम चर्चा में है? 45 साल का इंतजार होगा खत्म?
मानसून सत्र से पहले BJP को मिल सकता है नया राष्ट्रीय अध्यक्ष
BJP National President : जेपी नड्डा के बाद भाजपा की कमान कौन संभालेगा? यह सवाल इन दिनों सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर संगठन और संघ के स्तर पर मंथन जारी है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि बार नया भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष राजस्थान से भी हो सकता है।
45 साल के भाजपा के इतिहास में अभी तक राजस्थान से भाजपा अध्यक्ष नहीं बना है। नए चेहरे की तलाश में पार्टी के दिग्गज जुटे हैं। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इस बार यह जिम्मेदारी ‘मरुधरा’ को मिल सकती है। राजस्थान के ऐसे 4 नेता है जिनके नाम पर विचार किया जा सकता है।
इन नेताओं की संगठन में जहां मजबूत स्थिति है वहीं सरकार में भी उनका कद ऊंचा है। इनमें अर्जुन राम मेघवाल, भूपेंद्र यादव, सुनील बंसल और वसुंधरा राजे का नाम है। राजनीतिक पंडितों की मानें तो अर्जुन राम मेघवाल और भूपेंद्र यादव को ज्यादा प्रबल दावेदार बताया जा रहा है।
राजस्थान के प्रबल दावेदार और उनका परिचय
अर्जुन राम मेघवाल
अर्जुन राम मेघवाल वर्तमान में केंद्रीय कानून मंत्री। वर्तमान में केंद्रीय कानून मंत्री और पीएम नरेंद्र मोदी के विश्वसनीय सहयोगियों में से एक। अर्जुन राम मेघवाल ने आईएएस की नौकरी छोड़कर राजनीति का रास्ता चुना था। इन्हें दलित समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले नेता के रूप में देखा जाता है। वे संसद में पार्टी के प्रमुख फ्लोर मैनेजर के तौर पर भी जाने जाते हैं। साथ ही महत्वपूर्ण बिलों को पारित कराने में उनकी प्रमुख भूमिका रही है। बीकनेर सीट से सांसद हैं।
भूपेंद्र यादव
भूपेंद्र यादव वर्तमान में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री। वर्तमान में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री। वे लंबे समय तक पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रहे हैं। मोदी-शाह की कोर टीम का हिस्सा माने जाते हैं। उन्हें चुनावी रणनीति, गठबंधन निर्माण और नीतिगत फैसलों में दक्षता हासिल है। साथ ही संघ से भी उनके संबंध गहरे हैं। वह अलवर से लोकसभा के सांसद भी हैं। वह 2 बार राज्यसभा सांसद भी रह चुके है।
सुनील बंसल
राजस्थान से ताल्लुक रखने वाले राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल। राजस्थान से ताल्लुक रखने वाले राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल को भाजपा ने कई चुनावों की कमान सौंपी है। वे एक बेहतरीन संगठनकर्ता के तौर पर जाने जाते हैं। सुनील बंसल का यूपी से गहरा नाता रहा है। सुनील बंसल यूपी चुनाव 2017, लोकसभा चुनाव 2019 और यूपी चुनाव 2022 में भाजपा की जीत के सूत्रधार बने रहे।
भाजपा में अब तक कौन-कौन बने अध्यक्ष
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम।
राजस्थान की संभावना बलवती
भारतीय जनता पार्टी 6 अप्रैल 1980 को अस्तित्व में आई। तो अपने स्थापना के 45 वर्ष बीतने के बाद भी आज तक राजस्थान से कोई भी अध्यक्ष पद के लिए नहीं चुना गया है। इस वजह से भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के राजस्थान से होने की संभावना बलवती है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर चुनाव की प्रक्रिया
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए व्यक्ति का 15 साल तक पार्टी का सक्रिय सदस्य होना अनिवार्य है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले, पार्टी के निचले स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठनात्मक चुनाव होते हैं। इसमें मंडल, जिला और फिर प्रदेश स्तर के अध्यक्ष और समितियां चुनी जाती हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए यह आवश्यक है कि कम से कम आधे से अधिक राज्यों (लगभग 19 या उससे अधिक) में प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव पूरा हो चुका हो। राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव एक निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाता है, जिसमें राष्ट्रीय परिषद के सदस्य और प्रदेश परिषदों के सदस्य शामिल होते हैं।
प्रस्ताव और अनुमोदन राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने वाले व्यक्ति के नाम का प्रस्ताव निर्वाचक मंडल के कम से कम 20 सदस्य संयुक्त रूप से कर सकते हैं। यह संयुक्त प्रस्ताव कम से कम ऐसे 5 प्रदेशों से आना जरूरी है, जहां राष्ट्रीय परिषद के चुनाव पूरे हो चुके हों। नामांकन पत्र पर उम्मीदवार की मंजूरी भी आवश्यक है।
अध्यक्ष का कार्यकाल भाजपा के संविधान के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल तीन साल का होता है। वह अधिकतम दो लगातार कार्यकालों के लिए इस पद पर रह सकता है। हालांकि, विशेष परिस्थितियों में कार्यकाल बढ़ाया भी जा सकता है।
नामांकन से ही होता है नए अध्यक्ष का खुलासा
कौन होगा भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष? इसका खुलासा नामांकन के दिन हो जाएगा। पार्टी पहले नामांकन की तिथि की घोषणा करेगी। यह रिकॉर्ड है कि भाजपा में अभी तक राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुनाव नहीं हुए हैं। एक नामांकन होता रहा है। वही होता है भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष।
Hindi News / Jaipur / BJP National President : 45 साल का इंतजार होगा खत्म? इस बार राजस्थान से हो सकता है भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष, जानिए किस-किस का नाम है चर्चा में