scriptपुतिन के करीबी दिमित्री मेदवेदेव ने कहा- NATO देश पर कर देना चाहिए हमला, अमेरिका से लेकर यूरोप तक हिल गया | Russian President Putin close aide Dmitry Medvedev said NATO should attack the country | Patrika News
विदेश

पुतिन के करीबी दिमित्री मेदवेदेव ने कहा- NATO देश पर कर देना चाहिए हमला, अमेरिका से लेकर यूरोप तक हिल गया

व्लादिमीर पुतिन के प्रमुख सहयोगी दिमित्री मेदवेदेव ने नाटो देशों को निशाने पर लेते हुए कहा कि रूस को उन पर हमला कर देना चाहिए। हमें इस नई परिस्थिति के अनुसार ही कार्रवाई करनी होगी। जरूरत पड़ने पर, प्री-एम्टिव स्ट्राइक भी करने होंगे।

भारतJul 19, 2025 / 07:57 am

Pushpankar Piyush

रूस की सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Putin) के प्रमुख सहयोगी दिमित्री मेदवेदेव (Dmitry Medvedev) ने नाटो देशों को निशाने पर लेते हुए कहा है कि रूस के खिलाफ फुल स्केप वार छेड़ दिया गया है। मेदवेदेव ने इसे तीसरे विश्व युद्ध के शुरू होने की संज्ञा देते हुए सुझाव दिया है कि आवश्यक हो तो मास्को को यूक्रेन (Ukraine) के पश्चिमी सहयोगियों पर सीधे हमले करके जवाबी कार्रवाई करनी चाहिए। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास ने मेदवेदेव के हवाले से कहा कि हमें इस नई परिस्थिति के अनुसार ही कार्रवाई करनी होगी। जरूरत पड़ने पर, प्री-एम्टिव स्ट्राइक भी करने होंगे।

संबंधित खबरें

मेदवेदेव की यह टिप्पणी कीव के लिए नाटो के समर्थन में नए सिरे से बढ़ोतरी के बाद आई है, जिसे मास्को बार-बार यूक्रेन संघर्ष में पश्चिमी दखल का नाम देता रहा है। साथ ही मेदवेदेव ने आगे कहा, मैं आपको याद दिला दू़ं कि हमारे राष्ट्रपति ने स्पष्ट रूप से कहा है कि रूस का नाटो से लड़ने या ‘यूरोप पर हमला’ करने का कोई इरादा नहीं है।

कालिनिनग्राद पर तुरंत कर सकते हैं कब्जाः नाटो कमांडर

यूरोप और अफ्रीका में अमरीकी थल सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल क्रिस्टोफर डोनह्यू ने रूसी आक्रमण की आशंकाओं के बीच कहा है कि नाटो रूस के कालिनिनग्राद क्षेत्र पर इतने जल्दी कब्जा कर सकता है, जितना कभी किसी ने सोचा भी नहीं होगा। वे बुधवार को जर्मनी के विस्बाडेन में एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। डोनह्यू ने नाटो क्षेत्र से घिरे रूस के कलिनिनग्राद इलाके का जिक्र करते हुए कहा, यह इलाके पूरी तरह हमारी जद में हैं।

यूक्रेन ने रूस पर दागे 143 ड्रोन

रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है बुधवार रात से लेकर गुरुवार दोपहर तक रूस ने कम से कम 143 यूक्रेनी ड्रोनों को मार गिराया तथा राजधानी मॉस्को क्षेत्र में कम से कम तीन ड्रोनों को रोका गया। मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि नवीनतम हमले में 11 रूसी क्षेत्रों तथा क्रीमिया पर ड्रोन गिराए गए। यूक्रेन का दावा है कि इन हमलों में क्रीमिया समेत रूस के सबसे बड़ी रसायन फैक्ट्री को नुकसान हुआ है।

Hindi News / World / पुतिन के करीबी दिमित्री मेदवेदेव ने कहा- NATO देश पर कर देना चाहिए हमला, अमेरिका से लेकर यूरोप तक हिल गया

ट्रेंडिंग वीडियो