scriptभारत – पाक युद्ध को लेकर ट्रंप का नया दावा, कहा – पांच जेट मार गिराए | Donald Trump's new claim on Indo-Pak war, said - five jets were shot down | Patrika News
विदेश

भारत – पाक युद्ध को लेकर ट्रंप का नया दावा, कहा – पांच जेट मार गिराए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पाक युद्ध का जिक्र करते हुए कहा है कि इस दौरान पांच जेट मार गिराए। हालांकि ट्रंप ने यह साफ नहीं किया कि वह किस देश के जेट के नष्ट होने की बात कर रहे है।

भारतJul 19, 2025 / 01:48 pm

Himadri Joshi

Donald Trump's new claim on Indo-Pak war

Donald Trump’s new claim on Indo-Pak war ( photo – ani )

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच हुए हालिया संघर्षों को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नया बयान सामने आया है। उन्होंने व्हाइट हाउस में रिपब्लिकन सांसदों के साथ एक प्राइवेट डिनर के दौरान भारत पाक युद्ध का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस दौरान पांच जेट मार गिराए गए थे। हालांकि उन्होंने यह साफ नहीं किया कि लड़ाई में नष्ट किए गए विमान किसा देश के थे। साथ ही ट्रंप ने फिर से इस युद्ध को रोकने का श्रेय लेते हुए कहा कि उनके बीच बचाव के कारण दोनों देशों की लड़ाई रुकी है।

ट्रंप ने कहा, पांच जेट नष्ट किए गए

भारत और पाक के बीच हुए छोटे लेकिन भीषण सैन्य संघर्षों का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा, दोनों देशों के लड़ाई के बीच हवा में जेट मार गिराए जा रहे थे। पांच पांच, चार या पांच, पर मुझे लगता है कि पांच जेट नष्ट किए गए थे। ट्रंप ने अपने बयान में भले ही किसी देश का जिक्र न किया हो लेकिन उनकी इस बात को भारतीय सेना के सैन्य अभियान ऑपरेशन सिंदूर से जोड़ कर देखा जा रहा है। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के लिए यह अभियान चलाया था। मई की शुरुआत में चलाए गए इस अभियान में चार दिनों तक पाकिस्तान पर हवाई हमले किए गए थे।

पाकिस्तान ने किया भारतीय जेट गिराने का दावा

दोनों देशों के बीच हुए संघर्षों के बाद से ही पाकिस्तान दावा करता आया है कि उसकी वायु सेना ने मुठभेड़ के दौरान छह भारतीय विमानों को मार गिराया था। पाकिस्तान के अनुसार, उसने भारत के तीन फ्रांसीसी निर्मित राफेल लड़ाकू विमान नष्ट किए थे और भारतीय पायलटों को भी पकड़ा था। हालांकि पाकिस्तान के इन खोंखले दावों को साबित करने के लिए उसने कोई सबूत पेश नहीं किए थे।

भारतीय चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ ने कही यह बात

भारत ने भी इस लड़ाई के दौरान हुए नुकसान की जानकारी पूरी तरह से साफ नहीं की थी। साथ ही युद्ध विराम के कुछ हफ्तों बाद भारतीय चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने यह स्वीकार भी किया था कि इस संघर्ष के दौरान भारतीय वायु सेना ने विमान खोए है। लेकिन पाकिस्तान के छह भारतीय विमानों को मार गिराने के दावे को उन्होंने पूरी तरह से झूठा बताया था। चौहान ने मई में सिंगापुर में शांगरी-ला डायलॉग के दौरान यह बात कही थी।

राफेल निर्माता ने भी पाकिस्तान को बताया झूठा

भारत ने भी पाकिस्तान के इन झूठे दावों का हमेशा खंडन किया है। भारत ने लगातार कोई भी राफेल विमान नहीं खोने की बात पर जोर दिया है और पायलटों के पकड़े जाने की बात को भी झूठा बताया है। इसी के साथ राफेल के फ्रांसीसी निर्माता डसॉल्ट एविएशन के अध्यक्ष और सीईओ एरिक ट्रैपियर ने भी पाकिस्तान के दावों को तथ्यात्मक रूप से गलत बताया था।

ट्रंप ने फिर से लिया युद्ध रोकने का क्रेडिट

भारत अक्सर इस बात पर ज
ट्रंप कई बार भारत और पाक के युद्धो को रोकने का श्रेय अपने कूटनीतिक हस्तक्षेप को दे चुके है। हालांकि भारत ने ट्रंप के इन बयानों को हमेशा ही खारित करते हुए यह दावा किया है कि दोनों देशों के बिना किसी की मध्यस्थता के सीधी बातचीत के बाद 10 मई को इस युद्ध विराक की घोषणआ की गई। लेकिन अब एक बार फिर ट्रंप ने इस युद्धविराम का जिक्र करते हुए इसे रोकने का क्रेडिट लिया है। उन्होंने कहा हमने कई गंभीर युद्धों को रोकने में मदद की। इनमें से एक था भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहा संघर्ष। ये दोनों देश परमाणु शक्ति संपन्न हैं और एक-दूसरे पर हमला कर रहे थे। यह एक नए तरह का युद्ध लग रहा था।

ईरानी हमले का भी किया जिक्र

इस बातचीत के दौरान ट्रंप ने अमेरिका के ईरान पर किए गए हमलों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, आपने हाल ही में देखा होगा कि हमने ईरान में क्या किया, जहां हमने उनकी परमाणु क्षमता को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। इसके बाद ट्रंप ने कहा, लेकिन भारत और पाकिस्तान की बात करें तो, वे एक-दूसरे पर लगातार हमले कर रहे थे, और यह संघर्ष बढ़ता ही जा रहा था। हमने इसे व्यापार के माध्यम से सुलझाया। हमने कहा, अगर आप व्यापार समझौता करना चाहते है तो आपको यह युद्ध रोकना होगा। अगर आप ऐसे ही एक दूसरे पर हथियार या शायद परमाणु हथियार चलाते रहेंगे तो हम यह समझौता नहीं करेंगे। ट्रंप ने इस बातचीत के दौरान भारत और पाकिस्तान को बहुत शक्तिशाली परमाणु संपन्न देश बताया।

Hindi News / World / भारत – पाक युद्ध को लेकर ट्रंप का नया दावा, कहा – पांच जेट मार गिराए

ट्रेंडिंग वीडियो