जून में ही पानी की बंपर आवक
बीसलपुर डेम क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा लेकिन त्रिवेणी में अब भी पानी का बहाव 3 मीटर से अधिक रहने पर डेम में पानी की आवक लगातार हो रही है। राजस्थान में दक्षिण पश्चिमी मानसून की दस्तक तय वक्त से पहले होने पर बीसलपुर डेम में पहली बार जून माह से ही पानी की आवक शुरू हो गई। गुरूवार सुबह डेम का जलस्तर 314.29 आरएल मीटर को छू गया है। बीसलपुर डेम की पूर्ण जलभराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर है। ऐसे में अब डेम छलकने से सिर्फ 1.21 मीटर दूर है। पिछले साल 17 जुलाई तक डेम पर 418 मिमी बारिश हुई वहीं डेम का जलस्तर 310.28 आरएल मीटर रिकॉर्ड किया गया था।छह बार अगस्त, एक बार सितंबर अब जुलाई में ओवरफ्लो
17 जुलाई 2024 को बीसलपुर डेम का जलस्तर 310.28 आरएल मीटर था वहीं त्रिवेणी में पानी का बहाव शून्य रहा था। बावजूद इसके डेम सितंबर माह में जमकर छलका। वहीं गुरूवार सुबह डेम का जलस्तर 314.29 आरएल मीटर पर है जो पिछले साल की तुलना में करीब 4 मीटर अधिक है। डेम निर्माण के बाद छह बार अगस्त माह में छलका है वहीं इस साल पहली बार बीसलपुर डेम जुलाई में ही ओवरफ्लो होने की उम्मीद है।
अब तक सात बार बांध ओवरफ्लो
2004 में निर्माण के बाद पहली बार गेट खुले2006 में दूसरी बार छलका बांध
2014 में तीसरी बार खोले गए गेट
2016 में भी बांध के खुले गेट
2019 में बांध के 17 गेट खोले
2022 में भी छलका बांध

बीते 7 दिन में इतना वाटर लेवल गेज
दिनांक | अपस्ट्रीम लेवल मीटर में | स्टोरेज % |
17.07.2025 | 314.29 | 78.26 |
16.07.2025 | 314.22 | 77.01 |
15.07.2025 | 314.21 | 76.83 |
14.07.2025 | 314.10 | 74.87 |
13.07.2025 | 314.03 | 73.63 |
12.07.2025 | 313.96 | 72.38 |
11.07.2025 | 313.94 | 72.02 |