scriptHaryana: महिलाओं के खिलाफ क्राइम में इजाफा, कहीं घर की छत पर कुचला मिला शव तो कहीं नहर में नग्न अवस्था में मिली लाश | Haryana: Crimes against women on the rise, somewhere bodies were found crushed on the roof of houses and somewhere bodies were found naked in canals | Patrika News
राष्ट्रीय

Haryana: महिलाओं के खिलाफ क्राइम में इजाफा, कहीं घर की छत पर कुचला मिला शव तो कहीं नहर में नग्न अवस्था में मिली लाश

हरियाणा के हिसार में घर की छत पर एक महिला का शव पत्थर से कुचला हुआ मिला। ऐसे ही एक अन्य मामले में बूड़िया थाना क्षेत्र में नहर में एक महिला का नग्न शव मिला।

भारतJul 19, 2025 / 04:12 pm

Himadri Joshi

Haryana crime

Haryana crime ( photo – ani )

हरियाणा में महिलाओं के खिलाफ क्राइम दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। आए दिन महिलाओं की हत्या और रेप के मामले यहां सामने आते रहते है। हाल ही ऐसे ही दो मामले और सामने आया है जिसमें बड़ी बेरहमी से महिलाओं का कत्ल किया गया है। पहला मामला हिसार का है यहां एक महिला की पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी गई है। वहीं दूसरा मामला पश्चिमी यमुना नहर पर स्थित फतेहपुर पुल के पास का है जहां नहर में नग्न अवस्था में एक महिला का शव मिला है।

घर की छत पर मिला पत्थर से कुचला शव

हिसार में शनिवार सुबह एक 40 साल की महिला का शव खुन में लथपथ उसके घर की छत पर पाया गया है। मृतका की पहचान कविता के रूप में हुई है और वह पति से अनबन के चलते अपने मां के साथ रहा करती थी। कविता के पिता की दो महीने पहले ही मौत हुई थी। कविता का भतीजा एक साल पहले एक युवक के साथ भाग गया था और उसी युवक पर मर्डर का शव है। इस व्यक्ति से जान का खतरा बताते हुए कविता और उसकी मां ने कई बार पुलिस में शिकायत भी दी थी। इसके अलावा मां बेटी ने एसपी और सीएम विंडो में भी कंप्लेन दर्ज कराई थी।

10 सालों से पति से अलग रह रही थी कविता

17 साल पहले कविता की शादी भिवानी के नीमड़ी वाली निवासी राकेश से हुई थी। लेकिन दोनों के बीच अनबन के चलते पिछले 10 सालों से कविता अपनी मां संतोंष के साथ ही रह रही थी। मां के अनुसार, शुक्रवार रात कविता उसके पास ही कमरे में सोई थी। इसके बाद वह छत पर कैसे पहुंची इस बात का मां को कोई अंदाजा नहीं है। सुबह 7 बजे जब मां की आंख खुली तो उसने बेटी को ढूंढना शुरु किया और इसी दौरान उसे छत पर कविता का शव मिला। हत्यारों ने कविता के सिर को पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया था। बेटी का शव देख मां चिल्लाने लगी जिसकी आवाज सुन कर पड़ोसी वहां आए और उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। फिलहाल प्रेम प्रसंग और रंजिश के एंगल से मामले की जांच की जा रही है।

नहर में नग्न अवस्था में मिला शव

बूड़िया थाना क्षेत्र में फतेहपुर पुल के पास पश्चिमी यमुना नहर में भी महिला की हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां नहर में नग्न अवस्था में एक करीब 40 साल की महिला का नग्न हालत में शव मिला है। मृतका के हाथ पर कट के निशान है जिसके चलते इस मामले को हत्या या आत्महत्या से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस ने बताया कि उन्हें एक युवक ने फोन कर के नहर में शव दिखने की जानकारी दी थी, जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंच कर शव को पानी से बाहर निकाला। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है।

Hindi News / National News / Haryana: महिलाओं के खिलाफ क्राइम में इजाफा, कहीं घर की छत पर कुचला मिला शव तो कहीं नहर में नग्न अवस्था में मिली लाश

ट्रेंडिंग वीडियो