scriptमुंबई में बारिश की दमदार वापसी, सड़कें बनीं दरिया, अंधेरी सबवे बंद, हाई टाइड का भी खतरा | Heavy rains return to Mumbai roads submerged Andheri subway closed threat of high tide too | Patrika News
मुंबई

मुंबई में बारिश की दमदार वापसी, सड़कें बनीं दरिया, अंधेरी सबवे बंद, हाई टाइड का भी खतरा

Mumbai Rains Alert: मौसम विभाग ने सोमवार को मुंबई, ठाणे, रायगढ़, सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी के जिलों में आंधी, बिजली गिरने और भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।

मुंबईJul 21, 2025 / 01:06 pm

Dinesh Dubey

Heavy Rain Alert in Mumbai

Heavy Rainfall in Mumbai (Photo- IANS)

मुंबई में भारी बारिश के बाद मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मुंबई के सांताक्रूज मौसम केंद्र में 24 घंटे में 114 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज हुई और कई जगह जलभराव हुआ. मौसम विभाग ने पूरे कोंकण क्षेत के लिए मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है।

संबंधित खबरें

मुंबई और ठाणे जिले में तेज बारिश के बाद सड़कों पर जलजमाव देखा जा रहा है। इस बीच तमाम जगहों पर सड़कों पर तालाब जैसी स्थितियां देखने को मिल रही है। कई जगहों पर वाहनों के बंद होने जैसी घटनाएं भी सामने आ रही हैं। अंधेरी सबवे पर 2 फीट बारिश का पानी जमा होने के कारण यातायात बंद कर दिया गया है और इसे गोखले ब्रिज और ठाकरे ब्रिज के रास्ते डायवर्ट किया गया है।
बारिश और जलजमाव के कारण ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे और वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे दोनों पर यातायात की गति धीमी रही। जलभराव के कारण कुर्ला एससीएलआर ब्रिज, कमानी, सुर्वे, कल्पना जंक्शन एलबीएस रोड जाने वाला ट्रैफिक धीमी गति से चल रहा है। वहीं, जलभराव के कारण वाकोला ब्रिज, एसआरपीएफ (जोगेश्वरी), सेंटॉर ब्रिज (वाकोला) पर भी ट्रैफिक कि समस्या देखने मिली। जबकि कुर्ला जुहू तारा रोड गंगोली मार्ग (सांताक्रूज़) जाने वाला ट्रैफ़िक धीमी गति से चल रहा है।
भारी बारिश के चलते कुर्ला, घाटकोपर, भांडुप, मुलुंड, चेंबूर, गोवंडी आदि इलाकों में मुख्य सड़कें पानी में डूब गई, जिससे ट्राफिक जाम कि समस्या और बढ़ गई। रातभर हुई भारी बारिश के कारण शहर और उपनगरों के कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया। लेकिन मुंबई शहर में सुबह में बारिश की तीव्रता कम हुई, लेकिन पूर्वी भागों और पूर्वी उपनगरों में भारी बारिश जारी है। इसके बाद दोपहर में फिर घने बादलों का जमावड़ा हुआ और जोरदार बारिश शुरू हुई।
मुंबई और आसपास के जिलों में सोमवार को आंधी, बिजली गिरने और भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इसके अनुसार, रविवार को शहर (कोलाबा) में अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम था, जबकि न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक था।
बीएमसी अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह 9 बजकर 19 मिनट पर 3.91 मीटर की ऊंची लहरें उठने के बाद रात 8 बजकर 37 मिनट पर 3.38 मीटर ऊंची लहर आने की संभावना है। दोपहर 3 बजकर 3 मिनट पर भी 2.28 मीटर ऊंची लहर उठने की संभवना है।

Hindi News / Mumbai / मुंबई में बारिश की दमदार वापसी, सड़कें बनीं दरिया, अंधेरी सबवे बंद, हाई टाइड का भी खतरा

ट्रेंडिंग वीडियो