16 जुलाई 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

Urine Color: यूरिन के रंग से जानें कितना पानी पीना चाहिए, गर्मी में पेशाब का रंग बताता है बहुत कुछ

Urine color in summer: गर्मी में पेशाब का रंग आपके शरीर में पानी की कमी को बताता है। यहां दिए Urine Color Chart से समझिए कि आपको कितना पानी पीना चाहिए।

भारत

Ravi Gupta

Apr 01, 2025

urine color in summer, urine color chart, dehydration, summer drinks
urine color in summer

Urine color in summer: पेशाब का रंग हेल्थ के बारे में बहुत कुछ बताता है। गर्मी में पेशाब का पीला (urine color yellow), सफेद, भूरा रंग आपके शरीर में हो रही पानी की कमी को बताता है। इसलिए गर्मी में यूरिन कलर को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। साथ ही आपके शरीर में पानी (Dehydration in Summer) की भारी कमी हो सकती है। आज हम आपको बताएंगे कि यूरिन के रंग (Urine ka rang) के हिसाब से आपको कितना पानी पीने की जरूरत है। इस बात को आप नीचे दिए यूरिन कलर चार्ट को देखकर आसानी से समझ सकते हैं।

पेशाब के रंग में बदलाव के कारण

पेशाब का रंग क्यों बदलता है ये जान लें। इसके कुछ अलग-अलग कारण हैं। जैसे-

  • शरीर में पानी की कमी- शरीर में पानी की कमी होने पर यूरिन का रंग तुरंत बदलता है। जिस पानी की कमी के आधार पर इसका रंग बदलता रहता है।
  • आहार- गाजर जैसे बीटा कैरोटीन पिगमेंट वाले खाद्य पदार्थ, एम्बर रंग के मूत्र का कारण बन सकते हैं। अगर आप कुछ ऐसा फूड खा रहे हैं तो उससे भी यूरिन का कलर बदल सकता है।
  • दवाएं- दवाएं भी यूरिन का रंग बदलने का काम करती हैं। दवाई के कारण पेशाब का रंग भूरा, काला, गहरा पीला हो सकता है।

अगर किसी दवा या आहार के कारण पेशाब का रंग बदलता है तो घबराए नहीं। पर सामान्य दिनों में यूरिन का रंग बदला है तो आपको सचेत होना चाहिए। क्योंकि, ये डीहायड्रेशन का कारण हो सकता है।

Dehydration symptoms: पानी की कमी के कारण यूरिन का रंग बदलता है

तथ्य है भी है कि हमारा शरीर 60 प्रतिशत पानी से बना है। जैसे शरीर में पानी की कमी होती है तो संतुलन बिगड़ता है और उस कारण यूरिन का रंग भी बदलता है। ये हमारे शरीर में उपयुक्त पानी की मात्रा को दर्शाता है और आवश्यकता को इंडीकेट करने का काम करता है।

Urine Color Chart: यूरिन कलर से जानें कितना पानी पीना चाहिए

1-2: यूरिन का रंग- हल्का पीला या साफ यूरिन
संकेत- हाइड्रेट
क्या करें- आपके शरीर को पर्याप्त पानी मिल रहा है। इसलिए जितनी मात्रा में पानी पी रहे हैं उसे बरकरार रखें।

3-4: यूरिन का रंग- हल्का गहरा पीला
संकेत- माइल्ड डीहाइड्रेट
क्या करें- शरीर में पानी की हल्की कमी है। तुरंत एक ग्लास पानी पिएं। पानी की पर्याप्त मात्रा को बनाए रखना चाहिए।

5-6: यूरिन का रंग- थोड़ा अधिक गहरा पीला
संकेत- डीहाइड्रेशन
क्या करें- 2-3 ग्लास पानी तुरंत पिएं और पानी की पर्याप्त मात्रा को घटने ना दें।

7-8: यूरिन का रंग- गहरा पीला
संकेत- अधिक डीहाइड्रेशन
क्या करें- कम से कम एक बोटल पानी फौरन पिएं। ऐसी स्थिति में समस्या होने पर डॉक्टर से मिलें।

स्वस्थ व्यक्ति को हर दिन कितना पानी पीना चाहिए?

आयुष मंत्रालय की Public Health Advisory के अनुसार, 12-16 कप यानी 3-4 लीटर पानी हर दिन पीना चाहिए। साथ ही गर्मी में हर 20 मिनट पर एक कप पानी पीने से शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा बनी रहती है। अगर आप डीहाइड्रेशन से जूझ रहे हैं तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

शरीर की जरूरत और काम के आधार पर पानी की जरूरत

इसी तरह शरीर की जरूरत के आधार पर भी पानी कितना चाहिए ये निर्भर करता है। अगर आपके शरीर से पसीना अधिक निकलता है तो आपको पानी अधिक पीना पड़ सकता है। अगर आप धूप में काम करते हैं तो ऐसे में आपको पानी अधिक पीना चाहिए। आप बेहतरह सलाह के लिए किसी डायटिशियन से भी संपर्क कर सकते हैं। पानी के अलावा आप पानी वाले फल, सब्जी आदि को शामिल करके भी पानी की कमी की पूर्ति कर सकते हैं।

ये भी पढ़िए : Coconut Water Vs Lemon Water: गर्मियों में सेहत के लिए क्या है बेहतर?

ऐसी ही काम की जानकारी आपको पत्रिका के लाइफस्टाइल (Lifestyle News) पेज पर मिलती है। आप यहां पर लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को पढ़ सकते हैं।