Shah Rukh Khan Luxury Watch Collection: बॉलीवुड के बादशाह जो करोड़ों दिलों में बसते हैं, उनके दिलों में बसता है बेशुमार घड़ियों के लिए प्यार। शाहरुख खान अपने कपड़ों, हेयर स्टाइल, बॉडी फिटनेस जैसे तमाम लेटेस्ट फैशन, स्टाइलिश चीजों के लिए अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं। क्या आपको मालूम है, उनको घड़ियों का भी शौक है? आइए हम आपको बताते हैं, उनके पसंदीदा 5 ब्रांडेड घड़ी के बारे में।
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान अपने स्टाइल और लाइफस्टाइल को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। वे अपनी एक्टिंग के अलावा अपने फैशन और लग्जरी घड़ियों के लिए मशहूर हैं। उनके कलेक्शन में Audemars Piguet Royal Oak जैसी महंगी घड़ी शामिल है, जिसे वे खास मौकों पर पहनते हैं।
इस घड़ी की खासियत इसका डिज़ाइन है, जो इसे बाकि घड़ियों से अलग बनाता है। यह मॉडल खासकर अपने स्टेनलेस स्टील, ब्लू डायल के लिए फेमस है। यह घड़ी 18 कैरेट सोने से बनी है। Audemars Piguet Royal Oak की कीमत लगभग 4,20,66,000 रुपये है।
शाहरुख खान के फैशन सेंस के चर्चे बॉलीवुड से लेकर फैशन इंडस्ट्री तक हैं। उनकी लग्जरी घड़ियों के कलेक्शन में Patek Philippe Nautilus जैसे प्रीमियम मॉडल्स शामिल हैं, जो उनकी पर्सनालिटी को और भी रॉयल बना देते हैं। यह घड़ी अपने शानदार डिजाइन, सफेद गोल्ड केस और क्लासिक लुक के लिए फेमस है, जो इसे एक बेहतरीन आकर्षित लुक देता है। इस घड़ी की कीमत लगभग 1,37,67,440 रूपये है।
बॉलीवुड के बादशाह को स्टाइलिश, महंगे, ब्रांडेड और लग्जरी घड़ियों के शौकीन हैं। Bvlgari Octo Roma Tourbillon Sapphire बहुत ही खास और महंगी घड़ी है। इसकी खासियत यह है कि इसमें सैफायर क्रिस्टल का डायल है, जो इसे खूबसूरत और देखने में आकर्षक लुक बनाता है। इस घड़ी की कीमत लगभग 31,70,656 रुपये है।
शाहरुख खान का स्टाइल सिर्फ कपड़ों में ही नहीं, बल्कि उनकी घड़ियों में भी नजर आता है। वह हमेशा नए ट्रेंड्स के साथ चलते हैं। शाहरुख खान हमेशा कुछ नया और अलग करने की कोशिश करते हैं, और उनकी ये बेशुमार महंगी और स्टाइलिस्ट घड़ियाँ इसमें अहम रोल निभाती हैं। TAG Heuer Carrera Calibre एक प्रीमियम और स्पेशल एडिशन घड़ी है। इस घड़ी की कीमत लगभग 4,83,941 रूपये है।
शाहरुख खान की लग्जरी घड़ियों की सूची बहुत लंबी है। उनके घड़ियों के कलेक्शन में ऐसे ओर भी बहुत बेशुमार, अनगिनत करोड़ रूपये के घड़ी शामिल है। जो उनके फैशन सेन्स में चार चांद लगा देते हैं। यह घड़ी 18 कैरेट के Pink Gold से बनी घड़ी है, इसकी कीमत लगभग 4,60,45,000 रुपए हैं।
Updated on:
04 Nov 2024 02:42 pm
Published on:
04 Nov 2024 01:35 pm