Most Handsome Men In The World 2024: सोचिए, ब्रैड पिट या टॉम क्रूज भी इस लिस्ट में नहीं हैं। मगर दुनिया के सबसे हैंडसम पुरुषों की लिस्ट (Top 10 Handsome Men In The World 2024 List) में भारत के एक एक्टर का नाम शामिल है। ये एक्टर रणबीर कपूर, ऋतिक रोशन, रणवीर सिंह नहीं है बल्कि एक पुराना एक्ट है, जो इन सबको पीछे छोड़ इस लिस्ट में शामिल हुआ है। दुनिया के सबसे हैंडसम पुरुषों की ये लिस्ट वैज्ञानिक तरीकों से तैयार की गई है। अब हम ये जानेंगे कि आखिर इस एक्टर की लाइफस्टाइल में ऐसी क्या खास बात है कि ये इस लिस्ट में है।
Handsome Men In The World 2024 List: अब आप ये जानकर हैरान होंगे कि इस लिस्ट में बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख का नाम शामिल हुआ है। शाहरुख खान ने युवा व हैंडसम एक्टर्स को पीछे छोड़ ये जगह बनाई है। ऐसे में ये जानना तो बनता है कि आखिर किंग खान इस उम्र में भी कैसे अपनी सुंदरता को बरकरार रखे हैं।
26 साल का लड़का शाहरुख खान साल 1992 में बॉलीवुड में दिखता है। लेकिन किसीको ये पता नहीं था कि ये लड़का अपनी स्टाइल व अंदाज से इतने लंबे समय तक राज करने वाला है। तब से अब तक शाहरुख ने अपने फैशन को बरकार रखा है। आज भी इनका फैशन दिल को छू जाता है। ना केवल एवरग्रीन ड्रेसेज बल्कि ट्रेंडी व फंकी ड्रेसेज को भी पहनने से शाहरुख पीछे नहीं हटते हैं।
अगर हेयरस्टाइल की बात की जाए तो शाहरुख खान शुरू से ही अपने बालों के कारण युवाओं के दिलों पर राज किए हैं। आज भी शाहरुख खान शॉर्ट हेयरस्टाइल या लॉन्ग पोनीटेल हेयर स्टाइल में युवाओं का दिल जीत लेते हैं। आज भी इनका क्रेज युवाओं में उसी तरह बरकरार है।
आज शाहरुख करीब 58 वर्ष के हो चुके हैं। मगर उनके चेहरे की चमक आज भी बरकरार है। शाहरुख अपनी स्किन का बेहद ख्याल रखते हैं। उन्होंने मीडिया को जानकारी दी है कि चेहरे की नमी को बरकरार रखने के लिए वो उबटन आदि का उपयोग करते हैं। साथ ही उसी अनुसार डाइट भी लेते हैं।
शाहरुख खान दुनिया के सबसे हैंडसम पुरुषों की लिस्ट में 10 नंबर पर हैं। शाहरुख को 86.76 प्रतिशत स्कोर मिले। इस स्कोर के साथ वो 10 नंबर पर आए। शाहरुख के नंबर आंख के पास स्पेस, नाक व अपर लिप के पास गैप और होंठों के कारण नंबर काटे गए हैं। अगर ये नंबर नहीं कटते तो ये लिस्ट में टॉप पर भी आ सकते थे।
बता दें, डॉक्टर डी सेल्वा जो सेंटर फॉर एडवांस्ड फेशियल कॉस्मेटिक एंड प्लास्टिक सर्जरी चलाते हैं। उन्होंने गोल्डन रेशियो (ग्रीक ब्यूटी मापदंड) के जरिए ये आकलन किया है। इस आधार पर दुनिया के हैंडसम पुरुषों की लिस्ट तैयार की गई है।
Published on:
15 Oct 2024 06:40 pm