UP Board Exam 2026: स्कूलों के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, छात्र विवरण और परीक्षा शुल्क को पोर्टल पर अपलोड करने की अंतिम तारीख 5 अगस्त, 2025 तय की गई है। इसके बाद स्कूलों को अभ्यर्थियों की अंतिम फोटोयुक्त सूची और संबंधित डाक्यूमेंट्स 30 सितंबर, 2025 तक जिला विद्यालय निरीक्षक (DIoS) कार्यालय में जमा करनी होगी।UP Board Exam: आवेदन प्रक्रिया का पूरा कार्यक्रम
क्र. | प्रक्रिया | अंतिम तिथि |
---|---|---|
1 | कक्षा 10 में प्रवेश और शुल्क रसीद जमा करने की आखिरी तारीख | 5 अगस्त, 2025 |
2 | एकत्रित परीक्षा शुल्क कोषागार में जमा करने की अंतिम तिथि | 10 अगस्त, 2025 |
3 | छात्रों की शैक्षणिक जानकारी और शुल्क का ऑनलाइन अपलोड | 16 अगस्त, 2025 (रात 12 बजे तक) |
4 | ₹100 विलंब शुल्क के साथ परीक्षा शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख | 16 अगस्त, 2025 |
5 | विलंब शुल्क समेत विवरण अपलोड करने की अंतिम तिथि | 20 अगस्त, 2025 (रात 12 बजे तक) |
6 | छात्र विवरण की पुष्टि की अवधि | 21 अगस्त से 31 अगस्त, 2025 |
7 | स्कूलों द्वारा विवरण में सुधार | 1 सितंबर से 10 सितंबर, 2025 |
8 | फोटोयुक्त सूची और निधि पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक को जमा करना | 30 सितंबर, 2025 |
परीक्षा शुल्क
बोर्ड ने संस्थागत और व्यक्तिगत छात्रों के लिए परीक्षा शुल्क स्पष्ट रूप से निर्धारित किया है। इसमें परीक्षा शुल्क, मार्कशीट शुल्क और फॉरवार्डिंग शुल्क शामिल है।क्र. | परीक्षा का प्रकार | अभ्यर्थी का प्रकार | परीक्षा शुल्क (₹) | मार्कशीट शुल्क (₹) | अग्रेषण शुल्क (₹) | कुल (₹) | कुल राशि (₹) |
---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | हाई स्कूल | संस्थागत | 500 | 1 | 0.25 | 501 | 500.75 |
2 | हाई स्कूल (क्रेडिट सिस्टम) | संस्थागत | 200 | 1 | 0.25 | 201 | 200.75 |
3 | हाई स्कूल | निजी | 700 | 1.5 | 5 | 706.5 | 706 |
4 | हाई स्कूल (क्रेडिट सिस्टम) | निजी | 300 | 1.5 | 5 | 306.5 | 306 |
5 | हाई स्कूल (अतिरिक्त विषय) | निजी | 200 (प्रति विषय) | 1.5 | 5 | 206.5 | 206 |
6 | इंटरमीडिएट | संस्थागत | 600 | 1 | 0.25 | 601 | 600.75 |
7 | इंटर कृषि/व्यावसायिक कक्षा | संस्थागत | 600 | 1 | 0.25 | 601 | 600.75 |
8 | इंटरमीडिएट | निजी | 800 | 1.5 | 5 | 806.5 | 806 |
9 | इंटर कृषि/व्यावसायिक – अनुत्तीर्ण | निजी | 800 | 1.5 | 5 | 806.5 | 806 |
10 | इंटर (अतिरिक्त विषय) | निजी | 200 (प्रति विषय) | 1.5 | 5 | 206.5 | 206 |
UP Board Exam 2026 Guideline: कुछ जरूरी निर्देश
सभी स्कूलों को बोर्ड द्वारा तय समयसीमा का सख्ती से पालन करना होगा।आवेदन और शुल्क में किसी भी तरह की देरी के लिए अतिरिक्त शुल्क देय होगा।
छात्र विवरण में गलतियों को समय पर सुधारना अनिवार्य होगा।