19 जुलाई 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

संजय कपूर का दिल टूटा लेकिन हौसला नहीं, बिजनेस में कर दिया कमाल

Sunjay Love Story: दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की प्रेम कहानी भले ही अधूरी हो लेकिन उन्होंने काबिलियत के दम पर अपनी कंपनी को एक नए मुकाम पर पहुंचा दिया।

मुंबई

Saurabh Mall

Jun 14, 2025

Sunjay kapur
दिवंगत संजय कपूर और उनकी एक्स वाइफ करिश्मा

Sunjay Kapur News: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के एक्स-हस्बैंड संजय कपूर आज भले ही इस दुनिया में नहीं हों लेकिन उन्होंने अपनी कंपनी ‘सोना कॉमस्टार’ को 31,764 करोड़ रुपए की कंपनी बना दिया। ‘सोना कॉमस्टार’ ऑटो पार्ट्स बनाती है। यह दुनिया की सबसे बड़ी ईवी कंपोनेंट कंपनी में से एक है।

प्यार में नाकाम लेकिन बिजनेस में कामयाब

संजय ने एक नहीं बल्कि तीन-तीन शादी की। पहली शादी टूटने के बाद उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से बड़े धूमधाम से शादी की लेकिन यह शादी भी नहीं टिक सकी। वैचारिक मतभेद के कारण दोनों के रिश्ते में दरार आने लगीं। इसके बाद साल 2014 में करिश्मा ने तलाक की अर्जी दी और लंबी कानूनी लड़ाई के बाद 2016 में दोनों का तलाक हो गया। संजय ने इसके बाद फिर घर बसाना चाहा और उन्होंने तलाक के बाद प्रिया सचदेव से तीसरी शादी की।

पिता की मृत्यु के बाद कंपनी को संभाला

2015 में पिता की मृत्यु के बाद कंपनी की बागडोर संभालने के बाद उनके नेतृत्व में सोना कॉमस्टार ने आक्रामक तरीके से इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) स्पेस में एंटर किया है और दुनिया की सबसे बड़ी ईवी कंपोनेंट कंपनी में से एक बन गई।

कंपनी दुनियाभर के सबसे बड़े वाहन निर्माताओं के लिए टियर-वन आपूर्तिकर्ता बन गई, जिसमें एलन मस्क की टेस्ला भी शामिल है।

वर्ष 2023-24 में कंपनी के गैर-ईवी उत्पादों राजस्व 10त्न से कम था। सोना कॉमस्टार के सीईओ विवेक विक्रम ने कहा, संजय भविष्य देखने वाले बिजनेसमैन थे। उन्होंने आरएंडडी में जमकर निवेश किया, ताकि ईवी में मुकाम हासिल हो सके।

10,000 करोड़ रुपए थी निजी संपत्ति

फोर्ब्स के मुताबिक संजय कपूर की कुल निजी संपत्ति 1.2 अरब डॉलर यानी 10,300 करोड़ रुपए से भी अधिक थी। नेटवर्थ के मामले में दुनियाभर में उनका स्थान 2742वां था। उन्होंने सोना कॉमस्टार को भारतीय से ग्लोबल ऑटो पार्ट्स कंपनी में तब्दील कर दिया। कंपनी की आज 12 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट है जो भारत, अमेरिका, चीन, मैक्सिको और सर्बिया में स्थित है। उनके नेतृत्व में ही सोना कॉमस्टार का सफल आइपीओ आया और कंपनी शेयर बाजार में वर्ष 2021 में लिस्ट हुई।

बता दें ऑटो पार्ट्स बनाने वाली कंपनी सोना कॉमस्टार के चेयरमैन संजय कपूर की मृत्यु 53 वर्ष की आयु में लंदन में पोलो खेलने के दौरान हो गई। मधुमक्खी काटने से हुए हार्ट अटैक ने उनकी जान ले ली।

यह भी पढ़ें: Nandamuri Balakrishna के साथ धक्का-मुक्की, बेकाबू हुई भीड़, भड़के एक्टर