एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपने चेन्नई के घर की तस्वीरें शेयर की हैं। इस घर की खास बात यह है की अब आप भी इसमें रह सकते हैं। इस पोस्ट की पहली तस्वीर में जान्हवी अपनी हवेली के सामने खड़ी हैं। अन्य तस्वीरें लिविंग एरिया, बेडरूम, गार्डन एरिया की हैं।
जाह्नवी कपूर का यह घर बेहद खूबसूरत है। एक्ट्रेस का बचपन इसी घर में बीता है, जिसके जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी थी। अब इस लेटेस्ट पोस्ट के जरिए एक्ट्रेस ने बताया है की आम आदमी भी इस जगह रह सकता है। इसकी बुकिंग 12 मई से शुरू कर दी गई है। एक्ट्रेस ने इस घर की इनसाइड तस्वीरें शेयर कर इसकी जानकारी फैंस को दी है।
जान्हवी कपूर जल्द ही फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में एक्टर राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा ने किया है। यह फिल्म 31 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
Updated on:
14 May 2024 08:14 am
Published on:
14 May 2024 08:13 am