बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर सोशल मीडिया पर एक दूसरे के लिए प्यार जताने से पीछे नहीं हटते हैं। एक बार फिर एक्ट्रेस ने ऐसा ही किया है। एक्ट्रेस ने बेटी देवी के जन्म के समय की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें करण भी मौजूद हैं।
बिपाशा ने सोशल मीडिया पर दो खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में एक्ट्रेस अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। दूसरी तस्वीर में एक्ट्रेस हॉस्पिटल के बेड पर हैं।
एक्ट्रेस बिपाशा ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा ‘शुक्रिया मुझे कभी अकेला महसूस न करवाने के लिए। शुक्रिया मेरा हर दिन ख्याल रखने के लिए। शुक्रिया बेटी देवी के बाद भी मुझे अपना नंबर 1 बनाये रखने के लिए। शुक्रिया मुझे समझने के लिए। शुक्रिया की ये लिस्ट खत्म नहीं होगी।’ इन तस्वीरों में करण को बिपाशा के साथ बेबी डिलीवरी रूम में देखा जा सकता है।
Updated on:
20 Apr 2024 03:12 pm
Published on:
20 Apr 2024 02:45 pm