24 जुलाई 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

श्रीदेवी के साथ डेब्यू करने वाला वो एक्टर-मॉडल जिसने रातों-रात छोड़ दिया देश, जानिये क्या थी वजह

Lamhe Movie: किसी भी कलाकार के लिए उसका डेब्यू बेहद खास होता है। किसी को छोटी शुरुआत मिलती है तो किसी को इतना बड़ा मौका कि वे रातों-रात स्टार बन जाता हैं। ऐसा ही एक किस्सा आपको बताने वाले है, जिससे ये पता चलता है कि एक छोटी सी गलती या एक खराब सीन भी किसी के करियर को बर्बाद कर सकता है…

श्रीदेवी के साथ डेब्यू करने वाला वो एक्टर-मॉडल जिसने रातों-रात छोड़ दिया देश, जानिये क्या थी वजह
(फोटो सोर्स: श्रीदेवी-दीपक मल्होत्रा के X द्वारा)

Movie: किसी भी कलाकार के लिए उसका डेब्यू बेहद खास होता है। किसी को छोटी शुरुआत मिलती है तो किसी को इतना बड़ा मौका कि वे रातों-रात स्टार बन जाता हैं। बता दें कि 80-90 के दशक में श्रीदेवी एक ऐसी हीरोइन थीं। जिनके स्टारडम के आगे बड़े-बड़े एक्टर्स का स्टारडम भी फीका पड़ जाता था। ऐसे में अगर किसी नए एक्टर को पहली ही फिल्म में श्रीदेवी के अपोजिट रोल मिल जाए और वो भी यश राज फिल्म्स की। तो ये किसी सपने के सच होने जैसा होता था। यश चोपड़ा ने अपनी फिल्म 'लम्हे' में ये मौका एक नए एक्टर को दिया।
जो 80 के दशक के टॉप मॉडल हुआ करते थे। ये एक सुपरमॉडल थे दीपक मल्होत्रा। जिन्होंने 'लम्हे' से श्रीदेवी के अपोजिट डेब्यू किया था। दरअसल दीपक को लगा कि अब उनके करियर को चमकने से कोई नहीं रोक सकता। लेकिन उनके साथ हुआ बिल्कुल उल्टा हुआ, 'लम्हे' में एक 10 सेकंड के रोल के लिए उन्हें इतनी नफरत झलनी पड़ी कि उन्होंने हमेशा के लिए देश ही छोड़ दिया।

वो एक्टर-मॉडल जिसने रातों-रात छोड़ दिया देश, जानिये क्या थी वजह

बता दें कि दीपक मल्होत्रा को उनकी एक्टिंग के लिए खूब आलोचना झेलनी पड़ी। खासकर एक सीन में जहां श्रीदेवी बेहोश हो जाती है और दीपक उन्हें जगाने की कोशिश करते है। इसमें दीपक- श्रीदेवी के गाल पर हाथ फेरकर प्यार जताने की कोशिश करते हैं, लेकिन लोगों को ये सीन बेहद रूखा लगा और उनकी खूब किरकिरी हुई। दरअसल आज तक इस सीन पर मीम्स बनते है। फिल्म 'लम्हे' में हुई इस किरकिरी के बाद दीपक ने अपना करियर बदलने का फैसला कर लिया था। लेकिन उस दौर के शुरुआती समय में दीपक मल्होत्रा को शाहरुख खान-आमिर खान का कॉम्पिटिटर माना जा रहा था। फिर इन दो सालों के अंदर ही 'लम्हें' के बाद सब खत्म हो गया।


बता दें कि 'लम्हे' की रिलीज के बाद उन्हें और फिल्मों के ऑफर नहीं मिले। बल्कि उनके पास जो फिल्में थीं। उनसे भी उन्हें हाथ धोना पड़ा और जिनमें 'डर' और 'जुनून' जैसी फिल्में शामिल थीं। 1991 में सोशल मीडिया का जमाना नहीं था। लेकिन उनका एक डायलॉग 'पल्लो' इतना चर्चा में आ गया कि उनके करियर पर ही ग्रहण लग गया। इसके बाद उन्होंने भारत छोड़कर यूएस में जाकर बसने का फैसला किया और अपना नाम भी बदल लिया। दीपक मल्होत्रा का ये किस्सा दिखाता है कि शोबिज की दुनिया कितनी क्रूर हो सकती है। एक छोटी सी गलती या एक खराब सीन भी किसी के करियर को बर्बाद कर सकता है।

और एक्टर-मॉडल से बने अब बिजनेसमैन

बता दें कि दीपक मल्होत्रा अब डिनो मार्टेली के नाम से मशहूर हैं और एक्टर-मॉडल से बिजनेसमैन बन चुके हैं। वो न्यूयॉर्क में अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ रहते हैं। दरअसल दीपक सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नहीं हैं, लेकिन उनकी पत्नी लुबना एडम और बेटे सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। जिनकी फीड में कभी-कभी दीपक की झलक देखने को मिल जाती है। दरअसल 2019 में भी लुबना ने दीपक के साथ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वो काफी बदले-बदले नजर आ रहे थे।