सोशल मीडिया पर सोनू सूद के घर के बाहर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें कुछ फैंस उनके घर के बाहर दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान एक्टर जैसे ही फैंस से मिलने के लिए बाहर आते हैं तो एक महिला फैन सोनू सूद को देखकर उनके पैरों में गिर जाती है।
सोनू सूद की फैन फॉलोइंग में काफी ज्यादा इजाफा हुआ है। इस बात की गवाह सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहीं कुछ तस्वीरें भी बनी। जब एक महिला सोनू सूद के पैरों में गिर गई। इसके बाद एक्टर पहले तो अपनी महिला फैन को उठाते हैं, इसके बाद वो खुद जमीन पर बैठकर महिला से बात कर उसका दुख-दर्द सुनते हुए नजर आते हैं। लोग इन तस्वीरों पर जमकर रिएक्ट भी कर रहे हैं।
सोनू सूद जल्द जैकलीन फर्नांडीज के साथ एक्शन से भरपूर थ्रिलर 'फतेह' में सिल्वर स्क्रीन पर दिखाई देंगे। सोनू द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2024 में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
Updated on:
22 Apr 2024 12:26 pm
Published on:
22 Apr 2024 12:24 pm