scriptअलवर में कांग्रेस ने की ‘संविधान बचाओ रैली’, कांग्रेसी नेताओं ने कही ये बड़ी बातें     | Congress held 'Save Constitution Rally' in Alwar, Congress leaders said these important things | Patrika News
अलवर

अलवर में कांग्रेस ने की ‘संविधान बचाओ रैली’, कांग्रेसी नेताओं ने कही ये बड़ी बातें    

अलवर में शनिवार को कांग्रेस की ओर से संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया। रैली में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा, पूर्व मंत्री जितेंद्र सिंह आदि शामिल हुए। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी ने 2014 में कई वादे किए, लेकिन 11 साल में एक पूरा नहीं किया।

अलवरJul 19, 2025 / 06:27 pm

Rajendra Banjara

कांग्रेस की ओर से संविधान बचाओ रैली का आयोजन हुआ

अलवर में शनिवार को कांग्रेस की ओर से संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया। रैली में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा, पूर्व मंत्री जितेंद्र सिंह आदि शामिल हुए। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी ने 2014 में कई वादे किए, लेकिन 11 साल में एक पूरा नहीं किया। बेरोजगारी से लेकर महंगाई लगातार बढ़ती गई। केवल जनता से झूठ बोला गया।

संबंधित खबरें

एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। बोले, कोई भी मिशन चलाने का एक उद्देश्य होता है। जम्मू कश्मीर में जो आतंकी थे, वह आज तक नहीं पकड़े गए, लेकिन सरकार का कोई उद्देश्य नहीं था। अंतरराष्ट्रीय आतंकी, जो भारत में सजा देने को लाए जाने थे, वह सरकार नहीं ला पाई। केवल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यापार करने के मसौदे के कारण पाक से सीजफायर कर दिया। जनता की भावनाओं का ध्यान नहीं रखा। केवल अडानी-अंबानी जो चाह रहे हैं, वहीं केंद्र सरकार कर रही है।

सीएमओ में धक्का-मुक्की पर देना चाहिए था स्पष्टीकरण

प्रदेश अध्यक्ष अलवर संविधान बचाओ रैली के बाद निजी होटल में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। कहा, राजस्थान में एक ऐसी पर्ची आई है, जिस पर मुख्यमंत्री बना दिया गया। राजस्थान में जब वो​टिंग हुई, तो जनता को पता ही नहीं किस को वोटिंग कर रहे हैं। जनता को उनका विजन ही पता नहीं लग पाया। अब सीएम केवल प​​र्चियों के आने का इंतजार करते हैं, अपने विवेक से काम नहीं लेते हैं। दिसम्बर के बाद कर्मचारियों को पैसा नहीं मिल पाएगा।
साढ़े तीन हजार करोड़ रुपए ठेकेदरों के बकाया हैं। बजट में लंबी-लंबी घोषणा कर दी गई। अब सरकार के पास पैसा नहीं है। कर्ज भी एक सीमा तक ही लिया जा सकता है। कहा कि प्रदेश में अजीब माहौल बन गया है। एमएलए पुलिस अ​धिकारियों की कुर्सियों पर बैठ रहे हैं।
सीएमओ में धक्का-मुक्की की बात पूर्व सीएम ने कही, इस पर सीएम को स्पष्टीकरण देना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। विकास की बात करने वाली सरकार की हकीकत आज ही सामने आ गई। मुझे सीकर से अलवर पहुंचने में ही साढ़े सात घंटे लग गए, जबकि तीन घंटे का रास्ता है। सड़कें टूटी हुई हैं। अतिवृ​ष्टि से प्रदेश का बुरा हाल है, लेकिन सीएम ने एक भी निर्देश नहीं जारी ​किए। जिलों में प्रभारी मंत्री आते ही नहीं हैं। निकायों के चुनाव नहीं कराए जा रहे हैं। यह संविधान का उल्लंघन है।

संविधान बाबा साहब ने लिखा, मोदी ने नहीं

बीएनआर राव के संविधान लिखने के सवाल पर कहा कि जब से संविधान बना है तब से आरएसएस बाबा साहब के पुतले जला रही है और संविधान की प्रतियां भी जलाई जा रही हैं। आज भी आरक्षण उन्हें चुभ रहा है, इसलिए गलत बयानबाजी हो रही है। बाबा साहब ने संविधान ने लिखा है न कि मोदी ने। कहा, आने वाले समय में न मोदी रहेंगे और न एनडीए। राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री होंगे।
लोकसभा चुनाव के दौरान संविधान को खत्म करने का मुद्दा कांग्रेस लाभ नहीं देने के सवाल पर कहा कि यह मुद्दा राजस्थान में खूब चला। हमें 11 सीटें मिलीं। पर्ची वाले सीएम को बदलने के सवाल पर कहा कि हम बदलना नहीं चाहते हैं, लेकिन वह बिना पर्ची के काम नहीं करते हैं। क्योंकि मोदी विदेश रहते हैं। सरिस्का की सीमाएं ​खिसकाने की भी पर्चियां चलती हैं।


सरिस्का का एरिया नहीं बदलने देंगे

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि अलवर के दोनों जनप्रतिनिधि सरिस्का क्रिटिकल टाइगर हैबिटेट बदलने के लिए ताकत लगा रहे हैं। खुद की पार्टी के एक विधायक ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। बोले सरिस्का का एरिया नहीं बदलने देंगे। टाइगर को उसके घर में ही रहने देंगे। सरिस्का और सिलीसेड ही हमारे पास पर्यटन स्थल बचे हैं। जिनके जरिए आमजन अपनी इनकम करना चाहता है, लेकिन यहां के नेता इसे खत्म करना चाहते हैं लेकिन ऐसे भ्रष्टाचारियों के मंसूबे हम कामयाब नहीं होने देंगे।

Hindi News / Alwar / अलवर में कांग्रेस ने की ‘संविधान बचाओ रैली’, कांग्रेसी नेताओं ने कही ये बड़ी बातें    

ट्रेंडिंग वीडियो